
मंदसौर पुलिस ने चोरी गये वाहन एक पिकअप, एक बोलेरो, एक ट्रेक्टर, 7 मोटरसाइकिले बरामद की
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । जिले के नाहरगढ़ थाना पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए चोरी किए गए वाहन , मोटरसाइकल और पशुओं को जप्त कर बरामद किया और लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस कंट्रोल रूम से गुरुवार शाम मिली जानकारी अनुसार बताया गया है कि पकड़े गए आरोपियों ने वाहनों पशुओं के अलावा अन्य चोरी की वारदातें स्वीकार की है आगे पूछताछ चल रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए कंट्रोल रूम से बताया है कि
कीर्ति बघेल एसडीओपी थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तीन चोरी किये गये बडे वाहन जिसमे एक पिकअप, एक बोलेरो, एक ट्रेक्टर, चोरी की 07 मोटरसाइकिले व 02 भैसे एक पाडा जप्त किये गये। 4.जून गुरुवार को थाना नाहरगढ पर पदस्थ रशीद पठान को मुखबिर से सुचना मिली कि विश्निया तरफ से चोरी की पिकअप वाहन मे भैसो को चोरी कर विश्निया कचनारा होते हुए राजस्थान तरफ जाने वाले है, यदि शीघ्र ही कचनारा विनिया रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो आरोपियो को पकड़ा जा सकता हैं। तत्काल टीम गठीत कर बोलिया फंटा विश्निया कचनारा आम रोड़ पर नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद विश्निया तरफ से एक पिकअप आई जिसको गठित टीम द्वारा पीछा करके पकडा। पिकअप वाहन चेक करते चोरी की पिकअप में 02 भैंस व 01 पाडे को जप्त किया गया बाद पुछताछ में आरोपियो से 07 मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा कंपनी की बोलेरो क्र. MP44BC0824, एक महिंद्रा कंपनी की पिकअप क्र. MP44GA1383, व एक सोनालिका कंपनी का ट्रेक्टर जप्त किया है इसके अलावा पुछताछ में आरोपियो ने नापाखेडा , कयामपुर, विश्निया, बेटीखेडी व अन्य क्षेत्र मे 04 जगह नकबजनी व 03 जगह से भैस चोरी करना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1 नैना उर्फ सुरेश पिता तख्तिया कंजर उम्र 25 साल नि. मुंडला कंजर डैरा थाना गंगधार जिला झालावाड
2 बंटी पिता मीना कंजर उम्र 21 साल निवासी मुंडला कंजर डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड (राज.)
जप्तशुदा माल
01. घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन क्र. MP44GA1383 किमती 600000/- रुपये
02. एक सोनालिका ट्रेक्टर कीमती 500000/-रुपये
03. एक बोलेरो वाहन क्र. MP44BC0824 कीमती 600000/- रुपये
04.07 चोरी की गई मोटरसाइकिले कीमती 500000/- रुपये
05. दो भैसे व एक पाडा (बछडा) कीमती 200000/- रुपये
पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, भानुप्रताप सिंह राजावत, कन्हैयालाल यादव, रशीद पठान, दिलावर सिंह, जुझारलाल, नितेश सोलंकी, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, ईश्वर गेहलोत,मनीष बैरागी, जुझार सिंह का योगदान रहा।





