CBSE Exam: बढ रही 75 प्रतिशत पात्रता नियम में राहत की मांग

33

CBSE Exam: बढ रही 75 प्रतिशत पात्रता नियम में राहत की मांग

भोपाल : सीबीएसई कक्षा 12वीं के इस वर्ष घोषित परिणामों के बाद देशभर के छात्रों और अभिभावकों ने आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए निर्धारित 75 प्रतिशत अंकों की पात्रता शर्त में राहत देने की मांग उठाई है। इस संबंध में संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसिलिंग समिति को एक अनुरोध पत्र भेजकर न्यूनतम पात्रता मानदंड को मौजूदा सत्र के लिए 75 प्रतिशत से घटाकर 65 प्रतिशत हर करने की अपील की गई है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि इस वर्ष सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया अपेक्षाकृत अधिक सख्त रही, जिसके कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी अच्छे प्रदर्शन के बावजूद 75 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर सके। उनका दावा है कि कई छात्रों ने जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड जैसी कठिन परीक्षाओं में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की है, लेकिन बोर्ड परीक्षा में निर्धारित प्रतिशत नहीं होने के कारण वे आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।