Meenakshi Natarajan Nomination Rejection: मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग आज सुना सकता है अपना फैसला

186

Meenakshi Natarajan Nomination Rejection: मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग आज सुना सकता है अपना फैसला

नई दिल्ली: कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव नामांकन खारिज होने के मामले में चुनाव आयोग आज अपना फैसला सुना सकता है। इसी बीच वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज सुप्रीम कोर्ट में यह मामला रखा। सिंघवी ने रिजल्ट रोकने की मांग की लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग को नहीं माना।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका के सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाया, लेकिन सिंघवी के अनुरोध पर केस कल सुनवाई के लिए लगा दिया है।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है. इस मामले में काफी विरोध के बाद आज चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है. वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है.

चुनाव आयोग में इस मामले को लेकर लगातार शिकायतें और आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं. गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है. ऐसे में अब सभी की नजरें आयोग के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.