बीजेपी के तरूण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट राज्यसभा के लिए निर्वाचित, निर्वाचन पदाधिकारी से प्रमाण-पत्र प्राप्त

283

बीजेपी के तरूण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट राज्यसभा के लिए निर्वाचित, निर्वाचन पदाधिकारी से प्रमाण-पत्र प्राप्त

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ, मध्य प्रदेश भाजपा के मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल एवं श्री महेश केवट ने गुरूवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हेमंत खंडेलवाल ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ, श्री रजनीश अग्रवाल एवं श्री महेश केवट ने गुरूवार को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के पश्चात सौजन्य भेंट की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

WhatsApp Image 2026 06 11 at 16.27.48

WhatsApp Image 2026 06 11 at 16.27.48 1

WhatsApp Image 2026 06 11 at 16.27.48 2

WhatsApp Image 2026 06 11 at 16.27.49

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश शुक्ला, तीर्थ स्थान एवं मेला प्रधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोट गोटिया, वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा उपस्थित रहे।