
Indore News: PM मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सकों ने दी बधाई, विकास और सुशासन की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
के के झा की रिपोर्ट
इंदौर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने तथा भारत के सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश मल्होत्रा के निवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महेंद्र हार्डिया, वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद श्रीमती संगीता महेश जोशी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जायसवाल सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने सहभागिता की। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास, सुशासन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के विकास तथा भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन. के. सचान (अपोलो हॉस्पिटल), डॉ. नितिन राठौर, डॉ. करण रघुवंशी, डॉ. चंद्रावत, डॉ. अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं तथा देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उपस्थित चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए उनके जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।





