UP Result : 15 सीटों पर जीत का अंतर इतना कि हारने वाले को अफसोस हो!

बहुत ही कम अंतर से हारे ये 15 उम्मीदवार

1423
UP First Phase Polling

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) चुनावों में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच रहा। जैसे ही मतगणना शुरू हुई ये अनुमान काफी हद तक सही होने लगे। जब भाजपा (BJP) और सपा (SP) के अलावा अन्य दल दहाई की संख्या छूते नजर नहीं आए। भाजपा ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सपा ने 111 सीटों पर कब्जा किया। लेकिन, दोनों दलों के बीच कई सीटों पर बेहद नजदीकी मुकाबला देखने को मिला। UP की 15 विधानसभा सीटों पर जीत और हार के बीच 1000 से भी कम का अंतर रहा।

बेहद नजदीकी मुकाबले में NDA ने 8 सीटों पर 1000 वोटों से भी कम अंतर से जीत दर्ज की। जबकि, SP गठबंधन ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में BJP गठबंधन ने 273 सीटों पर कब्जा किया। जबकि, SP गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की।

नकुर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी को भाजपा के मुकेश चौधरी ने 315 वोटों से हराया। सैनी भाजपा का दामन छोड़कर SP में शामिल हुए थे।

बड़ौत में BJP के कृष्णपाल मलिक ने RLD के जयवीर को 315 वोटों के अंतर से हराया। धामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के अशोक कुमार ने 203 वोटों के अंतर से SP के नईम उल हसन को हराया।

कुर्सी विधानसभा सीट पर भाजपा के सकेंद्र प्रताप ने SP के राकेश कुमार वर्मा को 217 वोटों से हराया। नहटौर सीट BJP के ओमकुमार ने रालोद के मुंशीराम को 258 वोटों से हराया। यहां भी मुकाबला बहुत दिलचस्प हो गया था। कटरा सीट पर भाजपा के वीर विक्रम सिंह ने SP के राजेश यादव को 357 वोटों के अंतर से मात दी।

मुरादाबाद नगर से SP के रितेश गुप्ता ने सपा के यूसुफ अंसारी को 782 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
बिलासपुर सीट पर BJP के बलदेव सिंह औलाख ने SP के अमरजीत सिंह को 307 वोटों के अंतर से हराया। शाहगंज से निषाद पार्टी के रमेश ने SP के शैलेंद्र यादव ललई को 719 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

दिबियापुर सीट पर SP उम्मीदवार प्रदीप कुमार यादव ने BJP के लखनसिंह राजपूत को 473 वोटों के अंतर से हराया।
इसौली में SP के ताहिर खान ने BJP के ओपी पांडे को 269 वोटों के अंतर से मात दी।

चांदपुर सीट पर SP के स्वामी ओमवेश ने BJP के कमलेश सैनी को 234 वोटों के अंतर से हराया।
जसराना से SP उम्मीदवार सचिन यादव ने भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह को 836 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
डुमरियागंज से SP की सैयदा खातून ने BJP के राघवेंद्र प्रताप सिंह को 771 वोटों के अंतर से मात दी। रामनगर विधानसभा सीट पर सपा के फरीद किदवई ने BJP उम्मीदवार शरदकुमार अवस्थी को 261 वोटों के अंतर से हराया।