Weather Update: MP में आज बारिश के आसार, 26-27 को भारी बारिश

140

Weather Update: MP में आज बारिश के आसार, 26-27 को भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की चाल पंजाब, कश्मीर से हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, एमपी, यूपी होते हुए पूर्वी दिशा की ओर चल रही है। इससे उक्त प्रभावित राज्यों में बारिश की संभावना आज भी रहेगी। वहीं उत्तर – पूर्व के बादलों का यू टर्न भूटान, म्यांमार, थाईलैंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में मानसून के रूप में भारत के दक्षिण राज्यों की ओर अग्रसर है। इससे उत्तर पूर्वी राज्यों सहित उड़ीसा, बंगाल, छग, तेलंगाना, आंध्रा, कर्नाटक में अच्छी बारिश होगी जबकि तमिलनाडु, केरल में भी सामान्य बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में राजस्थान से तेज हवाओं के साथ बादल उत्तर से पूर्व और अब उत्तर से पश्चिम में भी प्रवेश कर गए हैं जिससे आज इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, गुना, नागदा, धार, शाजापुर, महू, खंडवा, होशंगाबाद, खरगोन, पूर्व में जबलपुर, सागर, दमोह, पाली, सिवनी आदि इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी।

अधिकतम तापमान चार मुख्य इलाकों में इंदौर 36, भोपाल 34, ग्वालियर 39 और जबलपुर 37 डिग्री रहेगा। प्रदेश में मानसून पूर्व की बारिश 17 जून से और मानसून का चक्र 21 जून से शुरू हो जाएगा। प्रदेश के अनेक हिस्सों में खासकर पश्चिमी भाग में 26/27 जून को भारी बारिश की भी संभावना है।