Dacoity plan in Sarafa Bazaar Foiled : सराफा बाजार में डकैती की योजना बनाते, खुंखार अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाशों को हथियारों सहित पकड़ा!

273

Dacoity plan in Sarafa Bazaar Foiled : सराफा बाजार में डकैती की योजना बनाते, खुंखार अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाशों को हथियारों सहित पकड़ा!

 

Ratlam : थाना स्टेशन रोड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के सर्राफा बाजार में डकैती की योजना बना रहें अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 बदमाशों को घातक हथियारों और चोरी-नकबजनी में उपयोग होने वाले औजारों सहित दबोचा है। पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही शहर के चांदनी चौक स्थित सर्राफा बाजार में बड़ी वारदात को विफल करने में सफलता मिली है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचपीर दरगाह नई ईदगाह के पास उकाला रोड पर 6-7 संदिग्ध व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहें हैं।गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 6 बदमाशों को पकड़कर पूछताछ की जिसमें सामने आया कि आरोपी सर्राफा बाजार के एक बड़े ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहें थे।

 

हथियार और नकबजनी के औजार पकड़ाए!

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 धारदार तलवार, फालिया, रॉडनुमा गुप्ती, लोहे की टॉमी, लकड़ी का डंडा तथा एक बैग में रखी गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पेचकस और अन्य औजार बरामद करते हुए थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 458/2026 के तहत धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है।

IMG 20260614 WA0094

1 इनामी बदमाश सहित 6 बदमाश गिरफ्तार, 1 बदमाश फरार!

गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश मोंगिया (अशोकनगर), मेहरसिंह उर्फ नेहरिया (रायसेन), नामेश उर्फ सोल्जर (रायसेन), प्रभात उर्फ चेतन (रायसेन), निखिल मोगिया (उज्जैन/गुना) तथा वजूद उर्फ अंगद (अशोकनगर) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन बुरहानपुर जिले के नेपानगर में हुई एक बड़ी डकैती का फरार इनामी बदमाश है। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पूर्व से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट भी लंबित हैं। वहीं, सर्राफा बाजार की रेकी करने वाला आरोपी दिनेश हांडा निवासी बजरंग नगर रतलाम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। बदमाशों को पकड़ने में स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, उप-निरीक्षक जितेंद्र सिंह कनेश, विजय सिंह बामनिया सहित हेमंत परमार, मुकेश सिंह चौहान, विजय मीणा, दीपक मकवाना, ललित वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखन सिंह, वीरेंद्र सोनी एवं लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस) की सराहनीय भूमिका रहीं!