Weather Update: बादल हो रहे हैं गुमराह, MP के आधे से अधिक हिस्सों में बादलों का फैलाव, आकस्मिक वर्षा कई स्थानों पर

85

Weather Update: बादल हो रहे हैं गुमराह, MP के आधे से अधिक हिस्सों में बादलों का फैलाव, आकस्मिक वर्षा कई स्थानों पर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के चक्राकार होने से उनका फैलाव भारत के उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी हिस्से तक बना हुआ है। इससे बादलों की स्थिति भ्रामक बन रही है। बादलों का फैलाव कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक चल रहा है। जबकि असम, अरुणाचल, मेघालय, सिक्किम आदि राज्यों पर उत्तर – पूर्व के बादल घूम कर बंगाल की खाड़ी से दक्षिण भारत की ओर लौट रहे हैं। इससे अभी मानसून की सही लय नहीं बन पा रही है ताकि मानसून दक्षिण राज्यों से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की ओर उठ सके।

मध्य प्रदेश में पिछले 5 दिनों से राजस्थान, दिल्ली से बादलों का बहाव उत्तर पूर्व इलाकों की ओर बना हुआ है, कल यहां मध्य और पश्चिमी भाग में भी बादल उतरे जिससे भोपाल इंदौर आदि में भी वर्षा हुई। आज भी बादलों का फैलाव प्रदेश के अनेक हिस्सों में है और पश्चिमी हवाओं का प्रेशर बना हुआ है जिससे बारिश की अचानक संभावना ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सर्कल में दोपहर बाद संभव हो सकेगी।

बंगाल की खाड़ी से बादलों की आवक उत्तर पूर्वी बादलों के मिश्रण से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल तक रहेगी। कर्नाटक और महाराष्ट्र में आज बादलों की स्थिति कमजोर रहेगी। अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी से बादलों की स्थिति मजबूत होगी और वह दक्षिण राज्यों की ओर बढ़ सकेंगे।