
Lokayukta Trap: हाउसिंग बोर्ड का लेखापाल 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार..
छतरपुर: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड विभाग में पदस्थ एक लेखापाल (अकाउंटेंट) को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि विभागीय काम के एवज में हाउसिंग बोर्ड का लेखापाल उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।

सोमवार को तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी लेखापाल को 4 हजार रुपए दिए। जैसे ही उसने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों
कार्यालय में खंगाले जा रहे दस्तावेज..
गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को लेकर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंची, जहां संबंधित दस्तावेजों और फाइलों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई से मचा हड़कंप..
हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में हुई इस कार्रवाई के बाद शासकीय महकमों में हड़कंप की स्थिति है। लोकायुक्त की टीम मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने और दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है।





