WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कर्ज और ब्याज से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

26
WhatsApp Image 2026 06 20 At 18.59.29

कर्ज और ब्याज से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

छतरपुर: शहर में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दलौन निवासी संतोष पाठक के रूप में हुई है। उनका शव सागर रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि पास में उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली।

WhatsApp Image 2026 06 20 at 18.59.30

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संतोष पाठक प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े थे और लंबे समय से कर्ज तथा ब्याज के दबाव में थे। इसी आर्थिक परेशानी के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतिय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।