WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सीएम हेल्पलाइन में रीवा जिले को मिला ए ग्रेड 

5
CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला टॉप टेन में पंहुचा

सीएम हेल्पलाइन में रीवा जिले को मिला ए ग्रेड 

रीवा: रीवा जिले में जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के परिणामस्वरूप जिले को *CMHELPLINE* की शिकायतों के निराकरण में **A* ग्रेड* प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सतत निगरानी, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है।

जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिकायतों की नियमित समीक्षा, संबंधित विभागों के साथ सतत समन्वय तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता एवं गति बनाए रखते हुए जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में बनाए रखा जाए। साथ ही *राजस्व* विभाग भी पिछले *3 माह* से लगातार *CMHELPLINE* की शिकायतों एवं *जनसुनवाई* से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की है जिससे जिला के साथ साथ *राजस्व विभाग* भी लगातार *A* ग्रेड प्राप्त किया है।