
Notice to PCC Chief: वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वामित्व के वेयरहाउस के संचालक को नोटिस जारी,क्यों ना गोदाम को ब्लैक लिस्ट किया जाए!
भोपाल: मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वामित्व के वेयरहाउस के संचालक को बाकायदा नोटिस जारी किया गया है।

कारपोरेशन के इंदौर कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक बी एल चौहान के हस्ताक्षर से गोदाम संचालक लक्ष्य वेयरहाउस पलिया रोड इंदौर को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके गोदाम में लगभग 2400 मेट्रिक टन खाद्यान्न भंडारित है । नोटिस में ही 6 विसंगतियां दर्शा कर कहा गया है कि इनके कारण कभी भी अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर क्यों ना आपके गोदाम को ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्यवाही की जाए।





