
Tazia hits High-Tension Line in Ratlam : तीन लोगों की मौत, दस से अधिक झुलसे, पांच गंभीर!
Ratlam : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात ताजिया बिजली के हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गया था। बिजली के तार से टच होते ही ताजिये में करंट फैल गया था और उसे लेकर चल रहें लोग करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए थे। ताजिया लेकर चल रहें लोगों के संपर्क में आए थे अन्य लोगों को भी करंट लग गया था। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई हैं तथा 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज सहित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम पर्व के तहत 25 जून की रात 10 से 10-30 बजे ताजिये का जुलूस निकाला जा रहा था। ताजिया देखने के लिए काफी लोग वहां उपस्थित थे। गांव में स्थित मेवाती मोहल्ला से ताजिये का जुलूस लेकर लोग कुछ आगे बड़े ही थे, तभी ताजिया 15 से फीट से अधिक ऊंची पर स्थित बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गया था।

इससे ताजिये में करंट फैल गया था और ताजिया उठाकर ले जा रहें लोगों को जोरदार करंट लगा था, जिससे वे नीचे जा गिरे थे। वहीं कुछ लोग नीचे गिरे लोगों के संपर्क में आए तो उन्हे भी करंट लगा गया। करंट लगने से करीब 15 लोग झुलस गए। करंट लगने से राशिद खान (32) पिता वाहिद खान और सड्डू (40) पिता मोहम्मद हुसैन दोनों निवासी ग्राम हतनारा एवं अरबाज की मौत हो गई। वहीं अख्तीयार खां (40) पिता बाबू खां, अनस (17) पिता अकरम खां, शकील (30) पिता हमीद मंसूरी, रईस (35) पिता अमजद खां, मोहम्मद खान (31) पिता सड्डू खान, वहीद खां (35) पिता रसीद खां, अरबाज खान (27) पिता यूसुफ खान, इब्राहिम (22) पिता मोहम्मद हनीफ इरफान, फारूख (26) पिता मुख्तियार खां सभी निवासी ग्राम हतनारा और रहीम (25) पिता आजाद खां दोनों निवासी ग्राम कुशलगढ़ झुलस गए तथा 2-3 लोग घायल हो गए। इन सभी को मेडकिल कॉलेज व जिला अस्पताल तथा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों व पीडितों व उनके साथ लोगों से घटना की जानकारी ली। आधी रात सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। वे देर रात तक पीडितों के उपचार में मदद करते रहें। वहीं साथ समाजसेवी सुलतान खान अपने अन्य साथियों के साथ दौड़-दौड़ कर झुलसे लोगों का इलाज कराते रहें। एएसपी (रतलाम शहर) राकेश पंद्रो ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान ग्राम हतनारा में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराने से कई लोग झुलसे है। 3 लोगों की मौत हो गई है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं!






