WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: अवैध रेत से भरे डंपर ने महिला को कुचला: मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

WhatsApp Image 2026 06 26 At 16.10.17

MP News: अवैध रेत से भरे डंपर ने महिला को कुचला: मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

रामपुर घाट में हादसे के बाद फूटा आक्रोश; अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग..

छतरपुर: जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घाट में अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ओवरलोड डंपर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर घाट क्षेत्र में अवैध रेत से भरा एक डंपर तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों सहित ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

WhatsApp Image 2026 06 26 at 16.10.18

हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और अवैध रेत खनन तथा प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि रामपुर घाट और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन का कारोबार लंबे समय से जारी है। ओवरलोड ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर दिन-रात तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है।

WhatsApp Image 2026 06 26 at 16.10.18 1

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अवैध रेत परिवहन में लगे वाहनों की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग और प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुए हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं के सामने प्रशासन बेबस नजर आता है। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती नहीं होने से माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी, अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।