WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

BJP MP Harsh Mahajan Hospitalized: शिमला में धरना-प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी भाजपा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत, IGMC में भर्ती

BJP MP Harsh Mahajan Hospitalized: शिमला में धरना-प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी भाजपा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत, IGMC में भर्ती

शिमला: BJP MP Harsh Mahajan Hospitalized: शिमला में धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुणे तत्काल शिमला के IGMC में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन शनिवार को राजधानी शिमला में एक पार्टी प्रदर्शन के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गए। सीटीओ (CTO) के समीप आयोजित इस धरने में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया। वहां मौजूद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला और उन्हें एचआरटीसी (HRTC) की टैक्सी के जरिए तत्काल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) पहुंचाया।अस्पताल में लिफ्ट खराब होने के कारण हर्ष महाजन को उठाकर दूसरे फ्लोर तक पहुंचया गया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें तुरंत स्ट्रेचर समेत ही उठाकर सीसीयू वार्ड तक पहुंचाया।

सीसीयू में किया गया शिफ्ट, सीटी स्कैन में हार्ट ब्लॉकेज की पुष्टि

अस्पताल लाते ही डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से उनका इलाज शुरू किया। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (CCU) में शिफ्ट किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनके जरूरी टेस्ट किए। शुरुआती सीटी स्कैन की रिपोर्ट में हार्ट ब्लॉकेज की बात सामने आई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
व्यस्त दिनचर्या और लो बीपी बनी वजह: हर्ष महाजन

अस्पताल के बेड से समर्थकों के लिए एक वीडियो संदेश साझा करते हुए सांसद हर्ष महाजन ने खुद अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए और हल्का भोजन करते हुए कहा, “पिछले दो दिनों से लगातार भागदौड़ और व्यस्त कार्यक्रम की वजह से मेरा ब्लड प्रेशर (BP) अचानक कम हो गया था, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ा और चक्कर आ गए।”
उन्होंने आईजीएमसी के डॉक्टरों और स्टाफ का बेहतर इलाज के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने देश भर से उनके स्वास्थ्य की दुआ कर रहे शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार भी जताया। महाजन ने उम्मीद जताई है कि डॉक्टरों की हरी झंडी मिलते ही उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

टना के बाद कुछ देर के लिए धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
विक्रमादित्य सिंह ने जताई चिंता। 

हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जताई। उन्होंने हर्ष महाजन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।