
Earthquake:अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
Earthquake:अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप की खबर आ रही है। देश में जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR तक झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप का असर भारत, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान तक देखा गया। भारत में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया
*दिल्ली-एनसीआर में घरों से बाहर निकले लोग*
भूकंप के झटके महसूस होते ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर इमारतों और घरों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी शेयर की।
*गहराई में आए भूकंप का असर दूर-दूर तक*
विशेषज्ञों के अनुसार, धरती की सतह से अधिक गहराई में आने वाले भूकंप के झटके काफी बड़े क्षेत्र में महसूस किए जा सकते हैं। हालांकि, ऐसे भूकंपों में सतह पर बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना अपेक्षाकृत कम रहती है।
*हिंदूकुश क्षेत्र क्यों है संवेदनशील?*
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र रहा, जिसे दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय इलाकों में गिना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के लगातार टकराने की वजह से इस क्षेत्र में समय-समय पर मध्यम से लेकर तेज तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।





