
फोटो खींचने के बहाने बुलाकर छात्रा से प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
भोपाल: छोला मंदिर इलाके में पांचवीं की छात्रा को फोटो खिंचवाने के बहाने अपने चैम्बर में बुलाकर स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा है। शनिवार को वह अपने स्कूल में गई थी। जहां उसके स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र त्रिपाठी ने उसे फोटो खिंचवाने के लिए अपने चैम्बर में बुलाया था, जहां उसने पीड़िता के साथ अश्लील हरकते करते हुए छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद स्कूल से घर पहुंची छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बताई तो परिजन स्कूल पहुंचे। जहां प्रिंसिपल खुद की गलती मानने को तैयार ही नहीं था। ऐसे में परिजन दूसरे दिन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





