WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भोपाल में दिखाएंगे संघ की ताकत, भोपाल में बड़े आयोजन की तैयारी

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भोपाल में दिखाएंगे संघ की ताकत, भोपाल में बड़े आयोजन की तैयारी

भोपाल. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भोपाल में बड़ा आयोजन करने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है, इस आयोजन में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले विशेष रूप से शामिल होंगे। उनकी पब्लिक मीटिंग भी रखे जाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अब तक उनका कार्यक्रम संगम शाखा को लेकर है, लेकिन भोपाल में उनके आने और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही है।

तैयारियों को देखकर यह मान जा रहा है कि मध्य प्रदेश की राजधानी में संघ अपनी ताकत का अहसास करवाना चाहता है। इन तैयारियों के बीच भोपाल के स्कूलों और कॉलेजों में भारत को जानो और भारत के बनो सप्ताह मनाकर विद्यार्थियों को संघ से जोड़ा जाएगा।

होसबाले सितंबर महीने में दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर आ रहे हैं। उनके 19 और 20 सितंबर को होने वाले इस दौरे को लेकर संघ के भोपाल विभाग में अभी से काफी हलचल है। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य संघ के काम को हर गली-मोहल्ले तक मजबूती से पहुंचाना, हर स्तर पर स्वयंसेवकों की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही उन्हें और बेहतर तरीके से तैयार करना है।
उनके दौरे का केंद्र बिंदु शाखा संगम कार्यक्रम है। शाखा संगम में भोपाल शहर की अलग-अलग शाखाओं के स्वयंसेवक एक साथ एकत्रित होंगे। यह कार्यक्रम शाखाओं को मजबूत करने, हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोली को सक्रिय करने और स्वयंसेवकों के व्यक्तिगत विकास के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें 9वीं कक्षाऔर उससे ऊपर के सभी गणवेशधारी स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे।

ऐसे चल रही तैयारियां

दत्तात्रेय होसबाले के आने से पहले संघ ने एक लंबी योजना तैयार की है, जिसके तहत स्वयंसेवकों की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इस आयोजन के लिए अब तक दो बैठकें हो चुकी है। अब 5 जुलाई तक मोहल्ले के हिसाब से स्वयंसेवकों के नाम और सूची को अपडेट करने का काम किया जा रहा है। वहीं 2 और 3 जुलाई को जिला स्तर पर टोलियों का अभ्यास वर्ग होगा। जबकि 6 से 11 जुलाई के बीच हर मोहल्ले में शाखा की टोली बनाई जाएगी। इसके बाद12 जुलाई को नगर और खण्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा और जिम्मेदारियों की घोषणा होगी। जबकि 19 जुलाई को बस्ती और शाखा की टोलियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 20 से 27 जुलाई तक स्वयंसेवकों से व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा और जानकारी वाले पत्रक बांटे जाएंगे। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक मोहल्लों में गुरुपूजन और समर्पण कार्यक्रम होंगे, 4 से 10 अगस्त के बीच नई शाखाओं की टोलियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसी बीच 7 से 13 अगस्त तक स्कूलों और कॉलेजों में भारत को जानो और भारत के बनो सप्ताह मनाया जाएगा।