WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kaushambi: एलपीजी टैंकर हादसा; रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज आया सामने, जान गंवाने वालों की संख्या 5 हुई

Kaushambi: एलपीजी टैंकर हादसा; रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज आया सामने, जान गंवाने वालों की संख्या 5 हुई

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक एलपीजी गैस टैंकर टोल प्लाजा की दीवार से टकरा गया। इस दुर्घटना के बाद लगी आग से सिहोरी टोल प्लाजा पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में सात कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था । टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में तुरंत आग लग गई।कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर बीते 26 जून की सुबह हुए भीषण एलपीजी गैस टैंकर हादसे में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो और घायल टोलकर्मियों ने दम तोड़ दिया है. इस प्रकार मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 हो गया है. वहीं इस खौफनाक हादसे का लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है.

देखिये विस्फोट का वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1AWx5SfmVk/

कोखराज थाना क्षेत्र के सिरोही स्थित नेशनल हाईवे 2 के कोखराज- हड़िया टोल प्लाजा के 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे के सीसीटीवी फुटेज में हादसा साफ देखा जा सकता है. सिहोरी टोल प्लाजा पर रोजाना की तरह गाड़ियां गुजर रही थीं. तभी अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित एलपीजी गैस टैंकर सीधे आकर टोल प्लाजा के केबिन और दीवार से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में भयानक ब्लास्ट हो गया और पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो गया. चारों तरफ सिर्फ धुआं और मौत का तांडव दिखाई दे रहा था.

दुर्घटना में हादसे के दिन ही टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे (40) और टोलकर्मी आलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद बुधवार को सड़क यूजर अनिल कुमार ने दम तोड़ गिया. वहीं बीते गुरुवार को दो और घायल टोलकर्मियों रायबरेली के हीरामणि सिंह (29) और मध्य प्रदेश के कृष्णपाल मौर्य (23) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

हीरामणि अपने मां-बाप के इकलौता बेटा था. 4 साल पहले पिता की मौत चुकी थी. अब परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं. वहीं, एमपी के रहने वाले कृष्णपाल मौर्य पिछले दो साल से यहां नौकरी कर रहे थे, उनकी मौत से परिवार का चिराग बुझ गया है. हादसे में घायल हुए एक अन्य युवक अतुल कुमार मिश्रा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. उनका प्रयागराज के अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है.

कौशांबी में भीषण एलपीजी टैंकर हादसा.

हीरामणि अपने मां-बाप के इकलौता बेटा था. 4 साल पहले पिता की मौत चुकी थी. अब परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं. वहीं, एमपी के रहने वाले कृष्णपाल मौर्य पिछले दो साल से यहां नौकरी कर रहे थे, उनकी मौत से परिवार का चिराग बुझ गया है. हादसे में घायल हुए एक अन्य युवक अतुल कुमार मिश्रा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. उनका प्रयागराज के अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है.

 

कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे हंडिया के बिजवनियापुर जरांव निवासी अनिल कुमार बिंद (30) ने बुधवार दोपहर अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसआरएन चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा है।

हंडिया के बिजवनियापुर जरांव निवासी अनिल कुमार बिंद सूरत की कपड़े की फैक्टरी में काम करते थे। पत्नी संगीता देवी ने बताया कि एक महीना पहले वह घर लौटे थे। 26 जून को वह परिवार के साथ कड़ाधाम जा रहे थे। पिकअप में सवार अनिल परिवार के लोगों के साथ जब सुबह करीब छह बजे सिरोही टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसके बाद वह टोल प्लाजा स्थित शौचालय में चले गए। इसी दौरान गैस टैंकर में अचानक आग लगी और तेज धमाका हुआ।अनिल गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल लाया गया। छह दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार दोपहर अनिल ने दम तोड़ दिया . अनिल के परिवार में पत्नी संगीता देवी के अलावा तीन छोटे बच्चे रागिनी (10), चांदनी (7) और चंद्रकांत (4) हैं।सिहोरी टोल प्लाजा पर हुए हादसे में झुलसे तीन लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी अतुल मिश्रा, सीधी निवासी कृष्ण पाल मौर्या और रायबरेली निवासी हीरामणि उर्फ शुभम सिंह शामिल हैं। इनका एसआरएन के बर्न यूनिट में चल रहा है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के उप प्राचार्य डॉ. मोहित जैन ने बताया कि दो मरीजों की हालत सामान्य है लेकिन हीरामणि को आईसीयू में ही रखा गया है।