
औरैया: दारोगा की बहू ने SP की कुर्सी पर बैठकर बनाई REEL,वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पुलिस के संज्ञान लेने पर महिला ने मांगी माफी
उत्तर प्रदेश के औरैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाती नजर आ रही है. जांच के बाद पता चला महिला दरोगा परिवार की बहू है । पुलिस की सख्ती के बाद महिला ने रील डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।यूपी के ओरैया में की पुलिस लाइन में रिटायर्ड दरोगा नेम सिंह का विदाई समारोह था। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव बहू सोनी चौधरी ने एसपी की कुर्सी पर बैठ कर रील बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। एसपी को पता चला तो कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर बहू ने न केवल पोस्ट डिलीट की बल्कि इंस्टाग्राम की आईडी भी डिलीट कर दी और माफी मांगी। रिटायर्ड दरोगा ने भी माफी मांगी और एसपी ने भी भविष्य में ऐसा न करने की हिदायद देते हुए माफ कर दिया.
30 जून 2026 को ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में चार पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्ति का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस समारोह के समाप्त होने और अधिकारियों के जाने के बाद, एक रिटायर्ड उप निरीक्षक के परिवार की महिला सदस्य (बहू) ने खाली ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की की कुर्सी पर बैठकर एक रील वीडियो बना लिया.महिला ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और सरकारी कार्यालय की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे .





