Changes on Roads & Transport : आने वाले सालों में सड़क और परिवहन में क्या क्या बदलेगा!

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिए संकेत

801

New Delhi : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अब देश को सड़कों और पूरी परिवहन व्यवस्था को नया रूप देने की कोशिश में हैं। वे विकास को पर्यावरण से जोड़ना चाहते हैं और इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

नितिन गडकरी की कोशिश अमेरिका जैसी सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना है। ये देश मे एक बड़े बदलाव जैसा है। नितिन गडकरी ने संसद में इस बात के संकेत भी दिए।

उन्होंने कहा है कि 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका जैसी हों जाएंगी। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए देश में कई कदम उठाए जा रहे हैं। हाईवे के आसपास हरियाली बढ़ाई जा रही है।

मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि हाईवे का जितना इस्तेमाल करेंगे, टोल टैक्स भी उतना ही देना होगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन फ्यूल कार जैसे ऑप्शन भी लिस्ट में हैं। गडकरी ने भविष्य में होने वाले बड़े बदलाव के बारे में जानकारी दी।

रोड सेफ्टी के लिए वाहनों की टेस्टिंग

NHTRS (नेशनल हाईवे ट्रैफिक रोड सेफ्टी) ने 5 अप्रैल को आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन भी शुरू किए हैं। अप्रैल 2023 से सभी कमर्शियल वाहनों और जून 2024 से सभी निजी वाहनों के लिए इस तरह की टेस्टिंग अनिवार्य होगी। ये अपने आपमें एक बड़ा कदम है। इसके अनुसार अब वाहनों को हर 2 साल में कड़े टेस्ट से गुजरना होगा। टेस्टिंग से गुजरने के बाद वाहनों पर एक स्टीकर लगा दिया जाएगा।

टोल बूथ खत्म करने की पहल

नितिन गडकरी ने सदन में यह भी कहा कि सड़कों से टोल बूथ भी हटाये जा रहे हैं। अब हर वाहन को GPS सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। उससे पता चल जाएगा कि वाहन कब टोल रोड पर आया और उसने कितनी दूरी तय की। यह राशि उसके बैंक खाते से जमा कर ली जाएगी।

पेट्रोल के विकल्प खोजे गए

इसके अलावा सरकार इलेक्ट्रिक, सीएनजी और हाइड्रोजन फ्यूल को भी पेट्रोल डीजल के विकल्प के रूप में सामने ला रही है। इसके अलावा फ्लेक्स इंजन को भी बढ़ाने की योजना है। इस तरह के वाहन इंजन में पेट्रोल के साथ इथेनॉल और मिथेनॉल का भी उपयोग किया जाता है।