MP News: जंगली सियार का आतंक, बकरी चराने गये तीन लोगों पर जानलेवा हमला

घायलों में महिला एवं एक बच्चा शामिल

1258

 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

पन्ना: जिले के अमानगंज वन क्षेत्र अंतर्गत जंगली सियार का आतंक देखने को मिला इस खूंखार सियार के द्वारा तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि महेवा निवासी महिला सुबह अपने खेत में बकरी चराने के लिए गई थी तभी उस पर सियार ने हमला कर दिया।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, रामकुमार प्रजापति (परिजन)-

वहीं इसी सियार के द्वारा चिकालहाई गांव में भी दो अन्य लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अमानगंज में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला की हालत नाजुक होने की वजह से उसे जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया जहां उसका उपचार जारी है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, डॉ.आलोक गुप्ता (ड्यूटी डॉक्टर)-

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसी तरह जंगली सियार को वहां से भगाया गया और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया हालांकि ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि महिला के पूरे शरीर में चोटें आई हैं जिसका उपचार जारी है।

फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं परिजनों का कहना है कि घटना के बाद अभी तक कोई भी वन विभाग का जिम्मेदार अधिकारी जानकारी लेने नहीं पहुंचा है।