WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

माँ नर्मदा का जल पहुंचा सांवेर, अब माँ नर्मदा के जल से तृप्त होंगे सांवेर के कंठ

मंत्री श्री सिलावट ने साँवेर विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Image 2022 05 23 At 9.00.17 PM 696x464

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर में आज अपार उत्साह का वातावरण था। माँ नर्मदा का जल आज सांवेर पहुंचा। इस अवसर पर माँ चामुंडा माता मंदिर से बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों में कलश यात्रा निकाली गई। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने यात्रा के पूर्व कलश पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने सांसद श्री शंकर लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आज साँवेर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने सांवेर में आज लगभग 26 करोड़ से अधिक की लागत से हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया।

https://youtu.be/3LtXSeuCOwI

इन कार्यों से साँवेर शहर सहित अनेक गाँव लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में मंत्री श्री सिलावट के साथ सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, श्री मधु वर्मा श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री दिलीप चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

बरसों पहले देखा गया सपना आज सच हुआ
मंत्री श्री सिलावट ने बाजार-चौक में आयोजित बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सांवेर के लिये ऐतिहासिक है। माँ नर्मदा के जल से सांवेर के कंठ तृप्त होंगे। बरसों पहले देखा गया सपना आज सच हो गया है।

सर्वाधिक उपलब्धि वाले दिनों में से प्रमुख है आज का दिन
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि आज का दिन उनके लिये सर्वाधिक उपलब्धि वाले दिनों में से प्रमुख है। मंत्री श्री सिलावट ने साँवेर के लिये ग्राम चित्तोडा से सांवेर तक नर्मदा पेयजल लाईन का लोकार्पण किया। इस कार्य की लागत एक करोड़ 54 लाख 64 हजार रूपये है।