Fake Police : चोरी की बाइक में डंडा फंसाकर नकली पुलिस की वसूली

पुराना बदमाश जो पहले भी कई मामलों में पकड़ा जा चुका

1072

Indore : पुलिस ने एक ऐसे नकली पुलिस वाले लखन यादव को पकड़ा है, जो अपनी चोरी की बाइक में डंडा फंसाकर और पुलिस लिखी हुई की टीशर्ट पहनकर वसूली किया करता था। उसने धमकी देकर कई लोगों से बाइक भी छीनी। पुलिस ने बताया कि उसकी बाइक लूट का तरीका भी अलग था। लेकिन, अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस ने उसके पास से दो बाइक जब्त की है। उसके पास से और भी कई बाइक और मोबाइल मिलने की उम्मीद की जा रही है। वह भंवरकुआं इलाके में वारदात करता था। दो दिन पहले नकली पुलिस बनकर वो वारदात करने के लिए भंवरकुआं इलाके में चैकिंग खड़ा था। उसने पुलिस लिखी टीशर्ट भी पहनी थी।

उसने बाइक में डंडा लगा रखा था। बात करने का उसका लहजा भी पुलिस वालों जैसा था, जिससे कोई भी धोखा खा जाए। लखन ने यहां गोलू चौकसे को रोका और पुलिस के अंदाज में पूछा कि कहां जा रहे हो। गाड़ी साइड में खड़ी करो और कागज दिखाओ।

कागज देखने के बाद नकली पुलिस वाले ने गोलू से कहा कि मेरी बाइक और मोबाइल पकड़ो और मेरे पीछे आओ। चोइथराम मंडी में रेड डालने चलना है।

गोलू इसका विरोध कर पाता इससे पहले लखन ने गोलू की बाइक तेजी से स्टार्ट की और चोइथराम मंडी की और चल पड़ा। चोइथराम मंडी तक जैसे ही गोलू पहुंचा, लखन ने उसे रुकने का इशारा किया। कहा यहीं रुको। मेरी गाड़ी सब पहचानते हैं। देखकर भाग जाएंगे। गोलू वहीं रुक गया।

काफी देर बाद भी जब लखन नहीं लौटा तो गोलू ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की जांच में गोलू को दी गई बाइक और मोबाइल दोनों चोरी के निकले और लखन गोलू की बाइक लेकर भाग गया। बाद में उसे असली पुलिस ने पकड़ लिया

इलाके का पुराना बदमाश

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि नकली पुलिस वाला लखन यादव इलाके का पुराना बदमाश है। उसे पकड़ लिया और उसके पास से दो बाइक भी बरामद की गई।

उसने इससे पहले भी इसी तरह के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन, उसने थाने आने पर खुद को घायल कर लिया है और पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा दिया। इससे पहले अवैध शराब बेचने के मामले में पुलिस उसे पकड़ा जा चुका है।

आरोपी लखन जो पुलिस लिखी हुई टी शर्ट पहचान कर इलाके में घूमता था, पुलिस को आरोपी से उसे जब्त करना है। पुलिस का डंडा भी पुलिस को मिल गया। आरोपी ने अब तक और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया, इस मामले की जांच भी की जा रही है।