IAS शैलबाला और पत्रकार डॉ राकेश पाठक विवाह बंधन में बंधे

धर्म और उम्र की बेड़ियां तोड़ कर मिसाल क़ायम की।

2562

भोपाल। मप्र की IAS अधिकारी शैलबाला मार्टिन और देश के जाने माने पत्रकार डॉ राकेश पाठक विवाह बंधन में बंध गए हैं।
दोनों ने अपनी शादी की सूचना गुरुवार को अपने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर एक साथ साझा की।

शैलबाला मार्टिन (56)और डॉ पाठक(57) ने बीते 2 अप्रेल को सोशल मीडिया के जरिये बताया था कि वे दोनों जल्द शादी करेंगे।
उसके बाद 24 अप्रेल को ग्वालियर में दोनों परिवारों की उपस्थिति में सादगी से वैवाहिक संस्कार सम्पन्न हुए।
सनातन पद्धति से रस्मों के बाद ईसाई धर्म गुरु ने आशीष प्रदान किया।
बाद में इस शादी का विधिवत पंजीयन नगर निगम ग्वालियर में करवाया गया। निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा।

WhatsApp Image 2022 07 01 at 11.36.33 AM 1

फ़ेसबुक पोस्ट में बताया गया है कि डॉ पाठक के परिवार में किसी शोक के कारण शादी की सूचना देर से दे रहे हैं।

धर्म और उम्र की बेड़ियां तोड़ दीं

शैलबाला और डॉ पाठक ने इस विवाह के जरिए धर्म और आयु की बेड़ियां तोड़ दीं हैं। शैलबाला ईसाई हैं और डॉ पाठक हिन्दू लेकिन उनके प्रेम विवाह में धर्म आड़े नहीं आया।

इसके अलावा उम्र की सीमा के परे जाकर दोनों ने जीवन भर का साथ चुना।
शैलबाला 56 साल की हैं। वे अब तक अविवाहित थीं।

WhatsApp Image 2022 07 01 at 11.36.34 AM

उधर 57 साल के डॉ राकेश पाठक का यह दूसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी का ब्लड कैंसर से संघर्ष करते सन 2015 में निधन हो गया था। डॉ पाठक की दो बेटियां हैं जो इस विवाह में प्रेरक बनीं।

कौन हैं शैलबाला और डॉ पाठक

शैलबाला मार्टिन मप्र कैडर की 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
अब तक कलेक्टर,निगम कमिश्नर, विभिन्न विभागों में उप सचिव, एमडी, डायरेक्टर
आदि पदों पर रह चुकी हैं। वर्तमान में वे मप्र राज्य मंत्रालय में एडीशनल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन विभाग) हैं।

WhatsApp Image 2022 07 01 at 11.36.35 AM

डॉ पाठक पत्रकारिता जगत का जाना पहचाना नाम हैं।
वे नवभारत, नईदुनिया, नवप्रभात, प्रदेश टुडे जैसे प्रतिष्ठित अख़बारों में संपादक रहे हैं। वे DNN न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ़ रहे हैं। वर्तमान में डॉ पाठक कर्मवीर न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं।
डॉ पाठक संवेदनशील कवि और लेखक भी हैं। उनकी तीन क़िताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।

WhatsApp Image 2022 07 01 at 11.36.35 AM 1