प्रदेश के नेताओं को एआईसीसी में बढ़ता कद

480
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का एआईसीसी में कद बढ़ रहा है। प्रदेश के चार नेताओं को भाजपा के खिलाफ पत्रकार वार्ता करने के लिए प्रदेश के बाहर भेजा गया था। एआईसीसी अब इन चारों नेताओं का जल्द ही केंद्रीय संगठन में उपयोग करने की भी तैयारी में हैं।
कांग्रेस ने हाल ही में देश के 23 राज्यों में एक साथ पत्रकार वार्ता की थी। इस पत्रकार वार्ता में भाजपा पर आतंकियों का साथ देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। यह पत्रकार वार्ता हालांकि मध्य प्रदेश में नहीं आयोजित हुई, लेकिन महाराष्टÑ, दिल्ली, उड़ीसा,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, बिहार, आंध्रप्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों में हुई थी। इस पत्रकार वार्ता को लेकर कांग्रेस ने कई दिनों से तैयारी की थी। इसके बाद एआईसीसी ने ऐसे नेताओं का चयन किया जो आतंकवाद वाले मुद्दे पर भाजपा को मजबूती के साथ घेर सकें। इसमें प्रदेश के चार नेताओं का चयन एआईसीसी की ओर से किया गया।
जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक जीतू पटवारी के अलावा महिला कांग्रेस की National अध्यक्ष रही शोभा ओझा, पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य को पत्रकार वार्ता करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पटवारी को चंढीगढ़ भेजा गया। शोभा ओझा को लखनऊ और अनुमा आचार्य को भुवनेश्वर भेजा गया। ऐसा माना जा रहा है कि इन नेताओं को अब उपयोग केंद्रीय संगठन में भी कांग्रेस करने की तैयारी में हैं। जल्द ही इनमें से कुछ नेताओं को केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद से हाल ही में शोभा ओझा ने अपना इस्तीफा दिया है। इसके बाद से वे फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई है। उनकी सक्रियता के बाद उन्हें यह पहली बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी गई थी।