WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone: 4 लाख घरों की मुंडेर पर तिरंगे फहराने की तैयारी

1529
WhatsApp Image 2022 07 26 At 4.27.52 PM 696x376

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता को लेकर निकली प्रभावी रैली, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह भी हुए शामिल, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले 11 से 17 अगस्त तक 4 लाख घरो की मुंडेर पर तिरंगे फहराने की तैयारी

खरगोन: खरगोन में आज आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सरकार के महत्वकांक्षी हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता को लेकर शहर में प्रभावी रैली निकाली गई।

रैली में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी धर्मवीर सिंह सहित स्कूल के छात्र छात्राएँ और विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन ने जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है।

खरगोन जिले में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर की मुंडेर पर तिरंगा फहराया जायेगा।

करीब 4 लाख तिरंगे जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर की मुंडेर पर लहरायेंगे। आज जागरूकता के तहत शहर के कोतवाली थाना परिसर से पोस्ट ऑफिस चौराहे, राधावल्लभ मार्केट होते हुए जवाहर मार्ग, बस स्टैंड होते हुए रैली शहर के प्रमुख मार्ग पर निकाली गई।

 

रैली में हाथ में तिरंगा और बैनर पोस्टर के माध्यम से निकले लोगों ने हर घर तिरंगा फहराने का अव्हान किया। राष्ट्रीय पर्व को छोड़कर पहली बार शहर में प्रभावी जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में मौजूद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने मीडिया को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खरगोन जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस अभियान को लेकर सरकार की सोच है कि हर भारतीय अपने घरों की मुंडेर पर स्वतंत्रता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करे।

जिले में भी सरकार की मंशा अनुरूप 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने के लिये स्कूल कॉलेज  सहित ग्रामीण अंचलों में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगे को अपने घर की मुंडेर पर लहराने की अपील की जा रही है।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि अब तक राष्ट्रीय पर्वों पर शासकीय और अशासकीय भवनों पर बड़े उत्साह के साथ तिरंगा फहराया जाता था लेकिन अब भारत सरकार की पहल पर हर भारतीय को अवसर मिला है कि वो अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकता है।

स्कूल कॉलेज, पंचायत, निकाय और समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्रीय भावना को जागृत करने को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।

करीब 4 लाख घरों पर हर घर में तिरंगा फहराने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तिरंगे झंडे का निर्माण होगा।

एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय ध्वज संहिता 2002 में संशोधन किया है। सरकार की मंशा है कि हर भारतीय नागरिक को अपने घरों पर तिरंगा लहराने का अवसर मिले। खरगोन जिले में प्रशासनिक अमला गांव गांव घर घर जाकर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है।