चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाएंगे एमपी के इंजीनियर्स

553

चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाएंगे एमपी के इंजीनियर्स

भोपाल:मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में प्रतिनियुक्ति पर जा सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में पदस्थ इंजीनियरों से आवेदन करने को कहा है।
चंडीगढ़ में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पद पर प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देने के लिए चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। इसके लिए  लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता नरेन्द्र कुमार ने लोक निर्माण विभाग पीआईयू के परियोजना संचालक , सभी मुख्य अभियंता, अतिरिक्त परियोजना संचालक पीआईयू लोक निर्माण विभाग, सभी अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग और सभी कार्यपालन यंत्री , संभागीय परियोजना यंत्री पीआईयू लोक निर्माण विभाग को चंडीगढ़  में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर  सिविल और इलेक्ट्रिकल के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए उनके कार्यालयों में पदस्थ योग्य और पात्र इंजीनियरों से आवेदन करने को कहा है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल के सात और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के दो पद रिक्त है। इन पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री तथा दस वर्ष का अनुभव जरुरी होगा।