MLA’s Objectionable Words For Collector: विधायक ने कलेक्टर को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

1042

भोपाल: मध्य प्रदेश की दसवीं पास विधायक द्वारा आज कलेक्टर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
दमोह पथरिया विधायक रामबाई परिहार ने आज कलेक्टर के सामने ही कलेक्टर को लेकर अपमानजनक शब्द कहे और कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।
उन्होंने कलेक्टर को लोगों के सामने ही और बेवकूफ को बदत्तमीज जैसे शब्द कहे।
दरअसल पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में आज जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे थे यहां पर बहुत सारी महिलाओं ने अपनी समस्याएं विधायक तो बताई जिस पर विधायक को गुस्सा आया तो वह महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इसके बाद कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा।

विधायक ने महिलाओं की समस्याएं बताई तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्यवाही की बात कही और चेक कर लेंगे जैसे शब्दों का उपयोग किया तो विधायक भड़क गई और उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ शब्द का उपयोग किया और कहा कि आपकी आंखें फूट गई है क्या?