Tension in Dhar : ईद मिलादुन्नबी पर पुलिस कार्रवाई का विरोध   मुस्लिम महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश दिखाया

500

*धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट*

Dhar : ईद मिलादुन्नबी पर गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और जुलूस निकालने की अनुमति न होने के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस निकालने की ज़िद की। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन ने 90 उपद्रवियों के खिलाफ 4 अलग-अलग मामलों में प्रकरण दर्ज किए। आज प्रकरण और गिरफ्तारी के विरोध में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर कार्यवाही का विरोध किया।                          IMG 20211020 WA0144
दोपहर में मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में थाने पर एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने पहुँची। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की  महिलाओं द्वारा थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन द्वारा की कार्यवाही का विरोध किया।    महिलाओं के थाने पर हंगामा करने पर सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी, एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार, सीएसपी देवेंद्र धुर्वे सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हंगामा कर रही महिलाओं को उपद्रवियों द्वारा किए गए कानून के उल्लंघन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अभद्रता की जानकारी दी।    पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्यवाही की बात महिलाओं को कही गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को शहर में शांति और सुरक्षा रखने के बारे में भी समझाया। एडिशनल SP देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि कल अनियंत्रित भीड़ ने शासकीय संपत्ति का नुकसान एवं शांति भंग करने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की और अभद्र व्यवहार किया।                    IMG 20211020 WA0143                                                                         शहर में लगे CCTV कैमरों की सहायता से पहचान कर इनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है अभी तक 90 से अधिक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में  प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने कहा कि शहर की शांति भंग करने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
——————————————————