2 High Profile IAS Officers Marching Towards Delhi: 2 IAS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

751
IAS Transfer
  • 2 High Profile IAS Officers Marching Towards Delhi: 2 IAS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के दो प्रमुख सचिव स्तर के High Profile IAS Officers सुभाशीष पांडा और रजनीश शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। पांडा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। सरकार ने इन दोनों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए एनओसी प्रदान कर दी है। अब उनका केंद्र सरकार से आदेश आने का इंतजार हो रहा है।
बता दें कि ये दोनों अधिकारी हाल ही में एडिशनल सेक्रेटरी रेंक के लिए इंपैनल्ड हो गए हैं।
ज्ञात रहे कि पांडा 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश सरकार में आए थे और शर्मा दो ढाई साल पहले वापस आए थे।
बता दें कि हिमाचल सरकार में IAS अधिकारियों की कमी है। सरकार की कुल IAS अधिकारियों की स्वीकृत संख्या 153 है जबकि इस समय राज्य सरकार में 117 अधिकारी ही पदस्थ हैं। प्रदेश कैडर के 13 अधिकारी डेपुटेशन पर पदस्थ हैं हालांकि 3 IAS अधिकारी 2008 बैच के संदीप कदम, 2002 बैच के अभिषेक जैन और 2001 बैच की नंदिता गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि इस साल अंत तक समाप्त हो रही है।