यहां से होता है सबका पॉलिटिकल प्रमोशन बोले डॉ. नीरज जैन के शपथ ग्रहण में डा.शर्मा

1587

यहां से होता है सबका पॉलिटिकल प्रमोशन बोले डॉ. नीरज जैन के शपथ ग्रहण में डा.शर्मा

इटारसी से वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में जनभागीदारी अध्यक्ष डा. नीरज जैन का शपथ व पदभार ग्रहण समारोह सांसद उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम की जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा,अनुविभागीय दंडाधिकारी मदन सिंह रघुवंशी के विशिष्ट आतिथ्य में आज सायंकाल संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश मैना,जेड आर यू सी सदस्य राजा तिवारी,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दीपक अग्रवाल,दीपक अठोतरा कॉलेज प्राचार्य डॉ.राकेश मेहता, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मंचासीन थे।

WhatsApp Image 2022 11 24 at 5.53.47 AM

क्षेत्रीय सांसद माननीय उदय प्रताप सिंह ने डॉ नीरज जैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद काफी महत्वपूर्ण है। जिसमें छात्रों के साथ प्रोफेसर अन्य स्टाफ और सभी को मिलाकर हम संस्था के लिए बड़े से बड़े कार्य कर सकते हैं। काफी बड़ी जिम्मेदारी है । उन्होंने अपनी तरफ से कॉलेज की आवश्यकताओं को पूर्ण करने का विश्वास दिलाया। शीघ्र ही संस्था में पुनः आकर एक अवलोकन करने की बात भी कही। उनके उद्बोधन उपरांत नवनियुक्त जनभागीदारी के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन को शपथ ग्रहण करवाई गई। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अच्छे लोगों को जिम्मेदारी मिले तो कार्य के साथ समाज के अंदर भी एक अच्छा संदेश जाता है और डॉ. नीरज जैन को जिम्मेदारी दी गई है। वे निश्चित ही बधाई के पात्र हैं । उन्होंने कोविड के समय भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पूर्ण किया। समाज सेवा के लिए सदैव खड़े रहते हैं। इस बात की बड़ी प्रसन्नता है कि आज वह जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कुछ उदाहरण देते हुए बताया कि जो भी इस कालेज की जनभागीदारी समिति से जुड़ता है,उसका कार्यकाल के बाद जल्द ही पॉलिटिकल प्रमोशन हो जाता है। जिला संगठन प्रभारी सीमा सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भी संबोधित किया। डॉ. नीरज जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कॉलेज के छात्रों की समस्याओं का अब तत्काल निराकरण किया जाएगा और एक अच्छे माहौल में छात्राओं व छात्रों को पढ़ाई के साथ उनके विकास के लिए हर संभव कार्य को किया जाएगा। छात्रों के लिए इस संस्था में एक अच्छा माहौल भी उत्पन्न किया जाएगा। स्वागत भाषण कॉलेज प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने दिया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. संतोष अहिरवार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,भाजपा कार्यकर्ता,कालेज स्टाफ उपस्थित रहा।