मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान: खरगोन में संभाग स्तरीय आयोजन,CM शिवराज करीब 800 करोड रूपये की देंगे सौगात

50 हजार से अधिक हितग्राही होगें शामिल

602

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान: खरगोन में संभाग स्तरीय आयोजन,CM शिवराज करीब 800 करोड रूपये की देंगे सौगात

खरगोन: खरगोन में 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संभाग स्तरीय आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। सीएम शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में इन्दौर संभाग के सभी 8 जिलों के हितग्राही सहित मंत्री और विधायकगण शामिल होगे। भव्य आयोजन को लेकर सुरक्षा के कडे और पुख्ता इंतजाम सहित भव्य डोम बनाकर तैयारी की जा रही है। करीब 50 हजार से अधिक हितग्राहीयो के लिये बैठक व्यवस्था की गई है।
सीएम शिवराजसिंह चौहान इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत 38 योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र देगे। इस दौरान करीब 800 करोड रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन कर सौगात भी देगे।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया की सीएम इस दौरान खरगोन में करीब 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन की सौगात देगे। विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वय सहायता समूह के द्रवारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो का अवलोकन कर जनसेवा अभियान में अच्छा कार्य करने वालो को पुरूष्कृत भी करेगे। करीब दोपहर 1 बजे होने वाले इस आयोजन में सीएम शिवराजसिंह चौहान 65 वनग्रामो को राजस्व गांव का दर्जा भी देगे।
सीएम शिवराजसिंह चौहान के कलेक्ट्रेट के पास नवग्रह मेला मैदान पर सभा स्थल पर सम्पूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी आधिकारी कर्मचारियों को दे दिये है।

एसपी धर्मवीर सिह ने मीडिया को बताया की सीएम सहाब की मौजूदगी को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। इन्दौर जोन के 8 जिलो से लोग यहाॅ पहुंचेगे। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कडे और पुख्ता इंतजाम किया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।