
धार्मिक तीर्थ स्थल बाबा रामदेवरा के लिए सीधी ट्रेन की मांग को लेकर रेल मंत्री सहित रेलवे बोर्ड और पश्चिम रेलवे को लिखा पत्र!
रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार सहित आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के हजारों श्रद्धालुओं की परेशानी!
Ratlam : राजस्थान के धार्मिक स्थल बाबा रामदेवरा आने-जाने हेतु मध्य प्रदेश से सीधी ट्रेनों की कमी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती हैं इसके लिए समाजसेवी रेणुका पोरवाल ने रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड तथा पश्चिम रेलवे मुख्यालय को पत्र लिखकर पश्चिम रेलवे मंडल के स्टेशनों से बाबा रामदेवरा एवं जैसलमेर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की है।
पत्र में उल्लेखित किया गया कि रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार सहित आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए राजस्थान जाते हैं। लेकिन वर्तमान में उनके लिए कोई सीधी ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। श्रद्धालुओं को जोधपुर या जयपुर तक पहुंचकर आगे की यात्रा करनी पड़ती है। जो लंबी, समय लेने वाली और असुविधाजनक होती है। इस वजह से श्रद्धालुओं को निजी वाहन या बस से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं। ऐसे में कई आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु रेल सुविधा के अभाव में यात्रा से वंचित भी रह जाते हैं।

रेणुका पोरवाल ने बताया कि आगामी माह से बाबा रामदेवरा यात्रा और मेला प्रारंभ होने वाला है। इसे देखते हुए पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों से वाया अजमेर- जोधपुर अथवा जयपुर मार्ग से रामदेवरा एवं जैसलमेर तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा शुरू होने से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेणुका ने पत्र में रेलवे प्रशासन से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है!





