WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

लड़की के साथ छेड़छाड़ के कारण हुई थी गांधीनगर में युवक की हत्या, 2 आरोपी पकड़ाए, 1 अब भी फरार

- परिवार की लड़की को परेशान करता था मृतक, बुरी नजर रखने के कारण तीनों ने मिलकर की थी हत्या

Brother Murders Brother

लड़की के साथ छेड़छाड़ के कारण हुई थी गांधीनगर में युवक की हत्या, 2 आरोपी पकड़ाए, 1 अब भी फरार

भोपाल : शहर के गांधीनगर थाना इलाके में करीब एक सप्ताह पहले तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। भोपाल पुलिस ने दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। अब भी एक आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें यह बात सामने आई है कि मृतक आरोपियों के परिवार की लड़की पर बुरी नजर रखता था। वह उसे हमेशा परेशान करता था। वह आए दिन लड़की के साथ सरेराह छेड़छाड़ करता था। बार-बार मना करने के बाद भी मृतक अपनी हरकतें छोड़ नहीं रहा था। जब यह जानकारी आरोपियों को मिली, तो उन्होंने गुस्से में यह कदम उठाया और मृतक की हत्या कर दी। अब पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोकेशन के हिसाब से सर्चिंग का काम जारी है।

गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय अदनान खान गोंदरमऊ में परिवार के साथ रहता था। वह बाइक मैकेनिक का काम करता था। करीब सात दिन पहले 3 मार्च की रात करीब साढ़े 8 बजे उसे घर के बाहर बुलाकर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों पर 30 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। रविवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने इंदौर से आरोपी शुभम सोलंकी निवासी नई जेल रोड बीडीए कॉलोनी गोंदरमऊ को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी लक्की सोलंकी निवासी गोंदरमऊ को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, तीसरा आरोपी राजकुमार सोलंकी अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।