WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बी.एड. में प्रवेश प्रारम्भ, होंगे ऑनलाइन पंजीयन!

27725
WhatsApp Image 2025 05 23 At 17.21.10 1

बी.एड. में प्रवेश प्रारम्भ, होंगे ऑनलाइन पंजीयन!

उच्च शिक्षा विभाग ने किया 2 वर्षीय नियमित बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया कार्यक्रम जारी!

Ratlam : उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन ने दो वर्षीय नियमित बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया कार्यक्रम जारी किया है। आवेदकों को प्रवेश उनके स्नातक/ स्नातकोत्तर के अंको के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाएगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिये स्नातक/स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए 5 प्रतिशत की छूट रहेंगी। ऐसे आवेदक जिनका स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ हैं।

वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राप्ताकों का प्रतिशत आनलाईन पंजीयन के समय दर्ज कर प्रावधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी देते हुए राॅयल महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅक्टर आरके अरोरा ने बताया कि बी.एड. में प्रवेश हेतु एमपी आनलाईन पर पंजीयन किए जाएंगे। आनलाईन पंजीयन का प्रथम चरण 15 मई 2025 से 30 मई 2025 तक निर्धारित है।

WhatsApp Image 2025 05 23 at 17.21.10

आनलाईन पंजीयन उपरान्त यदि आवेदकों का ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होता है तो आवेदकों को स्वयं उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित शासकीय हेल्प सेन्टर पर करवाना होगा। जिसकी दिनांक 16 मई 2025 से 31 मई 2025 है। सत्यापित आवेदकों को मेरिट एवं वरीयता अनुसार प्रथम चरण में सीट आवंटन दिनांक 05 जून 2025 को जारी होगा। महाविद्यालय आवंटन पश्चात आवेदक को निर्धारित शासकीय हेल्प सेन्टर पर मूल दस्तावेजों, मूल टी.सी. तथा मूल माइग्रेशन (विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से बाहर के विद्यार्थियों के लिए) के साथ भौतिक सत्यापन हेतु उपस्थित होकर प्रवेश शुल्क की लिंक इनिशिएट कराना तथा प्रवेश शुल्क का भुगतान दिनांक 5 जून 2025 से 12 जून 2025 के मध्य जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा!

IMG 20250513 WA0054