
मन्दसौर जिले के अफजलपुर थाने ने 2 दुष्कर्म आरोपियों को दबोचा-पास्को एक्ट में कार्यवाही
बालिका के साथ मिलकर किया दुष्कर्म-ग्रामीणों में रोष
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। सूचना मिलने पर पीड़िता और परिजनों की गुहार पर पुलिस टीम ने लक्ष्य बनाकर कार्यवाही करते हुए नौ वर्ष की बालिका के साथ किए गैंगरेप के दोनों आरोपियों को धर दबोचा, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कंचे (आंटी) खेलने का लोभ देकर बालिका को बुलाया और दुष्कृत्य किया। इस मामले में आरोपियों पर किडनैपिंग, गैंगरेप, पास्को एक्ट एवं एस सी एस टी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण अफजलपुर थाने में दर्ज़ हुआ है।
घटना के बारे में जानकारी सोमवार शाम को पीड़ित बालिका एवं परिवार जनों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आया तो तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए अफजलपुर थाने के इंचार्ज हरीश मालवीय एवं टीम ने सरगर्मी से तलाश किया। इधर पीड़ित बालिका को मेडिकल उपचार ओर चिकित्सा व्यवस्था कराई गई।

मंगलवार शाम को अजय उर्फ़ विजय पिता शांतिलाल मालवीय ( 25 ) एवं उसके साथी अशोक पिता वर्दीचंद दर्जी (40) को पकड़ा।
पुलिस टीम आरोपियों के जर्जर मकान स्थित कमरे पर भी पहुंची।
थाना प्रभारी हरीश मालवीय के अनुसार मास्टर माइंड अजय मालवीय ने ही पास में बच्ची को खेलते हुए देखा और एक अन्य बालक को बुलाकर कहा कि बच्ची को बुलाओ उसे खेलने को कंचे आंटी देंगे और बच्ची आई ओर अजय उसे साथी अशोक के घर में अंदर ले गए दरवाजा बंद कर बारी बारी से हैवानियत कर दुष्कृत्य किया और घर से बाहर छोड़ दिया, जब बालिका रोते अपने घर पहुंची और माता ओर परिवार जनों को घटना बताई तो घर वाले चकित हो गए ओर फिर पुलिस को आपबीती बताई तो आगे कार्यवाही हुई।

गांव वाले में आक्रोश व्याप्त है कि गांव की ही बालिका के साथ गांव के ही लोगों ने हैवानियत किया है। भारी नाराज़गी जताई है। इधर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।





