All Convenors of BJP Announced : भाजपा ने MP की सभी 230 सीटों के संयोजक घोषित किए!   

1224
Pachmarhi
Election

Bhopal : भारतीय जनता पार्टी ने अगले 8-9 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए विधानसभा वार संयोजकों की नियुक्तियां कर दी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने यह लिस्ट जारी करते हुए जानकारी दी कि यह सूची प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा की सहमति से की गई है।

इन नियुक्तियों में क्षेत्र और भाजपा की वर्तमान स्थिति के साथ सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। अब यह संयोजक हर विधानसभा में पार्टी के जीतने की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए सही उम्मीदवार के चयन में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति से यह तय हो गया है कि भाजपा अब किसी भी मामले में ढील बरतना नहीं चाहती।

अभी चुनाव होने में पर्याप्त समय है और इस समय का उपयोग वह सही और जीतने वाले उम्मीदवार के चयन के लिए करना चाहती है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने संगठन को मजबूत करने के लिए यह घोषणा की है। साथ ही पार्टी ने चुनाव के लिए भी पूरी तरह कमर कस ली। पार्टी किसी भी स्थिति में फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का मौका नहीं छोड़ना चाहती।

देखिये पूरी सूची-

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.39.57 PM

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.40.03 PM

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.40.10 PM

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.40.11 PM

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.40.12 PM

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.40.13 PM

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.39.54 PM