Congress Angry : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर प्रियंका और कांग्रेस गुस्से में!

प्रियंका ने लगातार चार ट्वीट करते हुए, भाजपा को लपेटा, छत्तीसगढ़ में बवाल!

569

Congress Angry : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर प्रियंका और कांग्रेस गुस्से में!

New Delhi : राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता आज रद्द कर दी गई। इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। सूरत की अदालत में मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद आज कानून के अनुसार उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस आग बबूला हो उठी है। वहीं अपने भाई पर आई मुसीबत के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर अपनी सारी भड़ास निकाल डाली।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को उनके 2019 के एक भाषण के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई गई। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के सरनेम को दो भगोड़े व्यापारियों के साथ जोड़ते हुए टिप्पणी की थी कि ‘चोरों’ के सरनेम एक जैसे क्यों होते हैं। लोकसभा सचिवालय ने उनके निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड को खाली घोषित कर दिया। चुनाव आयोग अब इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है। राहुल गांधी को दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के लिए एक महीने का समय मिलेगा।

WhatsApp Image 2023 03 24 at 7.24.54 PM

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी को चुप कराया जा रहा है। क्योंकि, वे सरकार से कठिन सवाल पूछ रहे हैं। जबकि, बीजेपी ने इस कदम को सही कहा। उसने कहा कि एक स्वतंत्र अदालत ने उनकी टिप्पणी पर फैसला दिया। बीजेपी ने दावा किया कि उन्होंने पूरे अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) समुदाय का अपमान किया है।

राहुल गांधी को जमानत दे दी गई उनकी सजा 30 दिनों के लिए निलंबित की है, ताकि उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने की इजाजत मिल सके। लेकिन कानून के अनुसार, किसी भी सांसद को किसी अपराध का दोषी ठहराया जाता है और कम से कम दो साल की जेल की सजा सुनाई जाती है, तो उसकी संसद की सदस्यता समाप्त हो जाती है।

प्रियंका ने सरकार पर भड़ास निकाली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्विटर पर थरेड का इस्तेमाल करते हुए एक के बाद एक चार ट्वीट किए। जिनमें प्रियंका ने आज मोदी सरकार को उनके मंत्रियों के विवादित बयान तक गिना डाले @narendramodi जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है। साथ ही कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है।

उन्होंने कहा कि भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते! लेकिन, आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया। राहुल ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया।

उन्होंने ने कहा कि मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा। जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है … आप जैसे कायर, सत्ता लोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर ही सरकार से वो तीखे सवाल पूछ डाले, जिनका जवाब सरकार शायद कभी ना दे पाए। मगर प्रियंका का गुस्सा देखकर अब एक बात तो साफ है कि बीजेपी को आने वाले वक्त में प्रियंका की भड़ास और गुस्से का और ज्यादा सामना करना पड़ सकता है।

राहुल गांधी मामले पर छत्तीसगढ़ में बवाल

रायपुर से हिंसा की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी पर हुई इस कार्यवाही के बाद कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी गुस्से में हैं। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति के पास केंद्र सरकार पर जुबानी हमला किया। वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोत दी।