WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

लोकसभा चुनावी प्रचार के बीच CM ने प्रशासनिक सर्जरी को लेकर CS के साथ किया मंथन

आचार संहिता हटते ही बदले जाएंगे कई कलेक्टर - एसपी

लोकसभा चुनावी प्रचार के बीच CM ने प्रशासनिक सर्जरी को लेकर CS के साथ किया मंथन

भोपाल: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान पूरे होने और अन्य राज्यों में प्रचार के दौरों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल मंत्रालय पहुंचकर मुख्य सचिव वीरा राणा, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे,डीजीपी सुधीर सक्सेना और वित्त विभाग के अफसरों के साथ चर्चा की। वित्त विभाग ने विभागवार बजट पर विभागीय अफसरों के साथ चर्चा शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री ने भी बजट को लेकर अफसरों से चर्चा की। लोकसभा चुनाव के बाद एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जाना है, उस पर भी मंत्रालय में मंथन हुआ।

लोकसभा चुनाव के बाद फील्ड में पदस्थ किए गए कलेक्टर-एसपी बदले जाने है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना परिणाम चार जून को आना है, उसके बाद यह सर्जरी होना है। मंत्रालय में भी अधिकारियो के विभागों में आंशिक फेरबदल किया जाना है। चुनाव के परिणामों के बाद मंत्रियों से टयूनिंग के आधार पर विभागों के अफसर पदस्थ किए जाने है। मुख्यमंत्री नई जमावट को लेकर भी मंथन कर रहे है।

इधर जून अंत में मध्यप्रदेश का बजट सत्र होना है जिसमें सालाना बजट के लिए चर्चा होनी है। इसमें किस विभाग को क्या जरुरत है इसको लेकर भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। बाकी विभागवार चर्चा होने के बाद मुख्यमंत्री एक बार विभागों के साथ मंथन करेंगे।