केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर मनावर में दर्ज हुई FIR, करेला की फसल में अमानक बीज देने का मामला

40
MP BJP is in new era

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर मनावर में दर्ज हुई FIR, करेला की फसल में अमानक बीज देने का मामला

भोपाल: धार और खरगोन जिले में करेला फसल को अमानक बीज से हुए नुकसान के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। किसानों की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने और दोषी कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिवराज सिंह के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और धार जिले के मनावर थाने में नुन्हेम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी पर भारतीय न्याय संहिता, आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

किसानों ने शिकायत की थी कि नवंबर 2025 में खरीदे गए बीज और रोपों से करेला फसल में भारी गिरावट आई। फल छोटे और पीले होकर गिरने लगे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।

कृषि वैज्ञानिकों की जांच में प्रथम दृष्टया अमानक बीज की पुष्टि हुई है। इसके बाद किसान दिल्ली गए और पूरा मामला केंद्रीय कृषि मंत्री को बताया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए और कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराई गई।