आबकारी आय में लक्ष्य से आगे निकला MP, 116 शराब दुकानें शेष, 440 करोड़ के आफर होल्ड

41

आबकारी आय में लक्ष्य से आगे निकला MP, 116 शराब दुकानें शेष, 440 करोड़ के आफर होल्ड

भोपाल: आबकारी विभाग शराब दुकानों और अन्य आय से आबकारी विभाग ने वित्त विभाग के तय लक्ष्य को पार कर लिया है। वित्त ने 20 हजार 280 करोड़ की आय का लक्ष्य दिया था विभाग फिलहाल 20 हजार 320 रुपए के लक्ष्य को पाने की स्थिति में आ गया है।

प्रदेश में 3 हजार 553 शराब दुकानों में से 3 हजार 437 दुकानों के ठेके फाइनल हो गए है। अभी 116 दुकानें नीलाम होंने से बाकी रह गई है। शेष दुकानों के लिए आबकारी विभाग के पास 440 करोड़ रुपए के आफर है लेकिन वह तय सीमा से नीचे के होंने के कारण विभाग ने होल्ड कर दिए है। शुक्रवार को भी शेष दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई गई।

वित्त विभाग ने आबकारी विभाग को आबकारी से आय के लिए 20 हजार 280 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया है। इसमें से 18 हजार 620 रुपए का लक्ष्य पूरा हो गया है। सत्रह सौ करोड़ अन्य आबकारी आय से मिलेंगे। आबकारी विभाग बची हुई दुकानों के लिए धीरे-धीरे इनका दाम बढ़वाने की कवायद में लगा है। शराब दुकानों और अन्य आय से विभाग ने वित्त विभाग के तय लक्ष्य को पार कर लिया है।

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना का कहना है कि इस बार विभाग तय लक्ष्य से सौ करोड़ अधिक राजस्व अर्जित करने की स्थिति में रहेगा।