सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग में एक वृद्धा की मौत एवं 3 घायल

सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग में एक वृद्धा की मौत एवं 3 घायल

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड: फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 7 में एक घर में सिलेंडर बदलने के दौरान गैस का रिसाव होने के बाद आग लगने से वृद्धा की मौत हो गई जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। महिला की ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

दरअसल शुक्रवार शाम को फूप के वार्ड सात निवासी मनोज जोशी के घर का गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद उसे रिप्लेस करने के लिए पहले से रखा नया सिलेंडर जैसे ही खोला गया तो उसमें से काफी तेजी से गैस निकलने लगी। वहीं पास वाले कमरे में रखे पूजा के दीपक के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली और पूरे घर में आग फैल गई। इस घटना में मनोज की 78 वर्षीय मां कमला देवी सबसे ज्यादा हताहत हुईं और उनकी मौत हो गई।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, मुकेश जोशी (परिजन)-

साथ ही 14 वर्षीय खुशी पुत्री मनोज जोशी और 10 वर्षीय देवू जोशी पुत्र सोनू जोशी भी झुलस गए। इधर आग लगते ही बच्चों को बचाते समय बहू रंजना जोशी पत्नी योगेश जोशी गंभीर रूप से झुलस गई। सभी घायलों को सबसे पहले स्थानीय प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से रंजना को सीधे ग्वालियर रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं,  ब्रजेश परमार (एसआई, थाना फूप)-