WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Announcement to Contest Lok Sabha Elections : उमा भारती 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी!

टीकमगढ़ की सभा में उमा भारती ने घोषणा की!

996

Announcement to Contest Lok Sabha Elections : उमा भारती 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी!

Tikamgarh : अपने बयानों के लिए चर्चित पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती अपने बारे में सारे फैसले खुद ही करती हैं। लेकिन, पार्टी संगठन उनके बयानों पर ध्यान भी नहीं देता। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें चुनाव प्रचार से अलग रखा। इससे नाराज होकर उन्होंने ऋषिकेश जाने की घोषणा कर दी, पर गई कहीं नहीं। टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव लडूंगी और हर हाल में लड़कर रहूंगी।

उन्होंने कहा कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खुद ही मना कर दिया था। लेकिन, अब 2024 का चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है। उमा भारती भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की और से चुनाव प्रचार के लिए हेलीकाप्टर नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर कर चुकीं है। उमा भारती मंगलवार को ट्रेन से टीकमगढ़ पहुंचीं। उन्होंने बड़ागांव धसान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड से सामंतवाद मिटाने के लिए उन्हें लंबी लड़ाई लड़ना पड़ी।

जनसभा में उमा भारती ने कहा कि जो लोग भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, वे कांग्रेस को फायदा पहुंचाकर सामंती लोगों को सत्ता में लाएंगे। सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। जबकि, कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले मंत्रियों की लंबी लिस्ट थी।