WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Shock to BSP : बड़ामलहरा में बसपा को झटका, उम्मीदवार समेत कार्यकर्ता भी कांग्रेस में!

उमा भारती के प्रभाव वाली सीट पर कांग्रेस ने असर दिखाया!

872

Shock to BSP : बड़ामलहरा में बसपा को झटका, उम्मीदवार समेत कार्यकर्ता भी कांग्रेस में!

Chattarpur : विधानसभा चुनावों के मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) को जिले में बड़ा झटका लगा। बड़ामलहरा सीट के उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं ने बीएसपी छोड़ दी। बुंदेलखंड की इस सीट को उमा भारती के प्रभाव वाली सीट समझा जाता है। मंगलवार को वे यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाली थी, पर उससे पहले ही भाजपा को झटका लग गया। यहां से बीएसपी प्रत्याशी लखन अहिरवार ने न सिर्फ कांग्रेस को समर्थन दियाा, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के लिए ये बड़ा नुकसान है। कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के साथ भाजपा को भी बड़ा झटका दिया। यहां से कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को अपना प्रत्याशी बनाया, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है। यहां लगातार कांग्रेस मजबूत होती जा रही है, इसलिए कि बहुजन समाज पार्टी से पहले यहां के आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज यादव ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया था। एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी के समर्थन के बाद कहीं न कहीं भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

बड़ा महलरा सीट से उमा भारती चुनाव लड़ी थीं। यही कारण है कि इस सीट को आज भी उमा भारती की सीट ही कहा जाता है। लेकिन, इस चुनाव में अब लोगों की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि हम लंबे समय से स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने फिर बाहरी प्रत्याशी को मौका दिया है। बड़ा मलहरा के लोगों को हमेशा छला जाता रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरे देखकर यहां दिया जाता रहा है। यही कारण है कि लोगों की यहां नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

इस सीट पर लोधी समाज निर्णायक भूमिका में है। साध्वी राम सिया भारती के मैदान में होने से बड़ा सवाल उठता है कि यहां के लोग नई साध्वी को जिताएंगे, या हराएगें। क्योंकि, उमा भारती जब यहां से मेदान में थी तो चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनी थीं।