WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

आर्यन खान के वकील Satish Maneshinde राम जेठमलानी के शिष्य हैं, रोज की फीस 10 लाख रुपये

1586
WhatsApp Image 2021 10 04 At 5.06.00 PM 696x471

Mumbai: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पिता शाहरुख खान ने इस मामले की पैरवी के लिए मशहूर वकील सतीश मानशिंदे को नियुक्त किया है। सतीश मानशिंदे वही वकील हैं, जिन्होंने रिया चक्रवर्ती, सलमान खान और संजय दत्त की पैरवी की थी। वे बॉलीवुड के लिए सबसे अधिक प्रभावी वकील माने जाते हैं। 56 साल के वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे हाई प्रोफाइल मामलों के लिए जाने जाते हैं।वो अब तक कई टॉप बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फैमिली मेंबर्स के केस लड़ चुके हैं।

राम जेठमलानी के शागिर्द हैं सतीश मानशिंदे
मानशिंदे ने साल 1983 में प्रसिद्ध अधिवक्ता दिवंगत राम जेठमलानी के नेतृत्व में एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक उनके साथ काम किया। आज मानशिंदे देश के सबसे बड़े वकीलों में शुमार किए जाते हैं।बताया जाता है कि वे एक पेशी के दस लाख रुपये चार्ज करते हैं।

रिया चक्रवर्ती के वकील भी हैं सतीश मानशिंदे
एक दूसरे ड्रग्स मामले में सतीश मानशिंदे एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक का केस भी लड़ रहे हैं, जिन्हें NCB ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद गिरफ्तार किया था. हालांकि, रिया और शोविक को बाद में अदालत ने जमानत दे दी थी.

सतीश मानशिंदे क्रिमिनल केसेस को हैंडल करने के लिए जाने जाते हैं, उनको ऐसे केसेस हैंडल करने का काफी ज्यादा अनुभव है. इसके अलावा वे पालघर लिंचिंग मामले में स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्यूटर भी हैं।

संजय दत्त को दिलाई जमानत
वह 1993 में हुए धमाकों के मामले में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।मानशिंदे संजय दत्त को जमानत दिलवाने में कामयाब हुए थे। जबकि वो उस समय बहुत गंभीर आरोपों में फंसे हुए थे।हालांकि, इस केस के तुरंत बाद सतीश मानशिंदे सभी हाई-प्रोफाइल मामलों के लिए देश के टॉप क्रिमिनल लॉयर्स में से एक बन गए।

लड़ चुके हैं सलमान खान का भी केस
साल 2002 के शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सुपरस्टार सलमान खान को जमानत मिलने के बाद मानशिंदे को हाई-प्रोफाइल वकील के तौर पर काफी पॉपुलैरिटी मिली।बाद में सलमान खान को अदालत ने बरी कर दिया।