
पढ़ना जारी रखें
इन अधिकारियों को कल भोपाल में आयोग द्वारा वर्चुअल तकनीक से प्रशिक्षण दिया गया।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच राज्यों हेतु नियुक्त राज्य के समस्त केंद्रीय प्रेक्षकों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।
वर्चुअल प्रशिक्षण में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने भी संबोधित किया।






