WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Assistant Commissioner Suspended: सिवनी में 2.59 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके सस्पेंड

Assistant Commissioner Suspended: सिवनी में 2.59 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके सस्पेंड

 

सिवनी: Assistant Commissioner Suspended: राज्य शासन ने सिवनी में 2.59 करोड़ छात्रवृत्ति घोटाले में सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके को सस्पेंड कर दिया है।

सिवनी में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके पर छात्रवृत्ति के 2.59 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। फरवरी 2024 में डिंडौरी पुलिस ने उन पर धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला दर्ज किया था। आरोपी 5 माह तक फरार रहे और पुलिस ने 20 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया। अंततः भोपाल के एक होटल से डिंडौरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

IMG 20250830 WA0011

27 जुलाई 2024 से न्यायिक हिरासत में रहने के बाद, जून 2025 में जेल से रिहा होकर अमर सिंह ने फिर से सिवनी में सहायक आयुक्त पद संभाला था। लेकिन राज्य सरकार ने 29 अगस्त को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

घोटाले की जांच लोकायुक्त के माध्यम से हुई, जिसमें 2019 से 2021 के बीच वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर उस वक्त सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिंडौरी न्यायालय ने आरोपी की हाजिरी के लिए नोटिस जारी किया और गिरफ्तारी तक उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।

अमर सिंह पर भारी मात्रा में सरकारी राशि के गलत उपयोग, स्मार्ट टीवी की खरीद, भर्ती और ट्रांसफर मामलों में अनियमितता के आरोप भी हैं।

इस पूरे मामले ने जनजातीय कार्य विभाग एवं प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

*