Ayodhya Yatra Announcement : कांग्रेस विधायक की घोषणा से भाजपा को आपत्ति

विधायक ने राजनीति चमकाने के लिए यात्रा करवा रहे

539
Ayodhya Yatra Announcement

Indore : इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (Congress MLA Sanjay Shukla) ने अपने इलाके के लोगों को अयोध्या भेजकर रामलला के दर्शन (Ramlala’s Darshan) कराने की घोषणा क्या की, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में चिंता व्याप्त हो गई।

BJP के नेता इस यात्रा को राजनीतिक शिगूफा बताकर किनारे करने की बात करने लगे। जबकि, संजय शुक्ला की घोषणा के मुताबिक 18 दिसम्बर को 600 यात्रियों का पहला रामलला के दर्शनों के लिए रवाना होगा। ये जत्था अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन के साथ अन्य धार्मिक स्थानों के भी दर्शन करेगा। कांग्रेस के जत्थे को भाजपा धार्मिक यात्रा के बजाय राजनीतिक यात्रा (Political Journey) बता रही है। कांग्रेस का मानना है कि अगर ऐसा है, तो वो भी यात्रा करवाए।

Ayodhya Yatra Announcement

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (MLA Sanjay Shukla) ने हाल ही में एक ऐसी घोषणा की, कि वे अपने क्षेत्र के हर वार्ड से एक-एक जत्थे को अयोध्या यात्रा पर भेजेंगे। इस घोषणा के बाद इंदौर में बवाल हो गया।

कांग्रेस विधायक अपने विधानसभा में आने वाले सभी 17 वार्डो के लोगों को अयोध्या यात्रा कराएंगे। विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि भाजपा उन पर तमाम आरोप लगा रही है कि वो लोगों को अयोध्या यात्रा धार्मिकता के चलते नहीं, बल्कि राजनीतिक कारणों के चलते करवा रहे है। यदि उनको लगता है, तो मध्यप्रदेश का हर विधायक ऐसी यात्रा कराए फिर वजह धार्मिक हो या राजनीतिक। विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि वो 101 यात्रा करवाएंगे, जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग चाहे वो BJP के भी हों, वे जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि 18 दिसम्बर को 600 नागरिकों का पहला जत्था (First Batch of 600 Citizens) रवाना होगा। वे विधानसभा क्षेत्र से हर महीने अयोध्या दर्शन यात्रा आयोजित करेंगे। पहले जत्थे में वार्ड क्रमांक 9 के लोग शामिल रहेंगे, जो अयोध्या दर्शन के साथ अन्य धार्मिक स्थलों की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि राम भगवान हम सभी के आदर्श हैं।

हम सभी बचपन से लेकर अब तक रामायण पढ़ते और सुनते रहे हैं, जिसमें भगवान राम के जीवन की पूरी कहानी से हम सभी परिचित हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक की इच्छा रहती है कि वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya, the Birthplace of Lord Ram) में जाकर वहां दर्शन करें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म स्थल पर पहुंचकर दर्शन करे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के रहने वाले नागरिकों के लिए अयोध्या यात्रा के आयोजन का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।